फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: सीवर मशीन में ट्रक ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचे कर्मचारी

Sun, 22 Jan 2023 12:13 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। शनिवार सुबह बोधाश्रम चौराहे पर बड़ा हादसा होने से बच गया। सर्विस रोड पर खड़ी नगर निगम की सीवर सफाई करने वाली मशीन में ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सीवर साफ करने वाली महिला और ट्रैक्टर दीवार से टकराकर नाले में घुस गया। जिस वक्त हादसा हुआ। उस वक्त नाला साफ करने के लिए कर्मचारी चौराहे पर खड़े थे। जो बाल-बाल बच गए। सर्विस रोड पर बने अंडर ग्राउंड नाले की सफाई के लिए चालक रामजीलाल सीवर साफ करने को मशीन लेकर बोधाश्रम चौराहा पर पहुंचा था। उसने मशीन को चौराहा के पास खड़ा कर दिया था। इस बीच नाला साफ करने वाले कर्मचारी अंडर ग्रांउड बने नाले के ढक्कन को खोल रहे थे। आसपास अन्य कर्मचारी भी खड़े हुए थे। राहगीरों का आना जाना था। तभी सुभाष तिराहा से आ रहे ट्रक ने सीवर साफ करने वाली मशीन में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण था कि ट्रैक्टर और सीवर साफ करने वाली मशीन चौराहे के समीप बने एक मकान की दीवार से टकरा कर रुक गई। इस बीच ट्रैक्टर नाले में घुस गया। काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। बाद में नगर निगम के अफसर पहुंच गए और मामले को शांत करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें