फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: रोडवेज बस में यात्रा कर रहे तीन लोगों को जहरखुरानी कर लूटा

Wed, 18 Jan 2023 04:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज बस में यात्रा कर रहे तीन लोगों को जहरखुरानी कर लूटा
विज्ञापन

- बल्लभगढ़ से आगरा और इटावा के लिए बैठे थे तीनों लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। रोडवेज बस से यात्रा कर रहे तीन लोगों को जहर खुरानी का शिकार बना लिया। बस चालक और परिचालक ने तीनों को उपचार के लिए सरकारी ट्रॉमा सेंटर लेकर आए। यहां उनकी हालत गंभीर होने पर भर्ती कर लिया गया है।
विज्ञापन

हरदोई के बंटापुर निवासी विनोद कुमार, कन्नौज निवासी राम कुमार और बल्लभगढ़ निवासी ओमप्रकाश इटावा डिपो की बस में बल्लभगढ़ से सवार हुए थे। विनोद की पत्नी रीना की तबीयत खराब होने के कारण वह अपने घर जा रहा था। राम कुमार भी अपने घर पर जा रहा था। वहीं ओमप्रकाश अपने साढू की मां के त्रियोदशी संस्कार में शामिल होने के लिए आ रहा था। रास्ते में जहरखुरानी गिरोह के सदस्यों ने तीनों लोगों को नशीला पदार्थ खिलाकर लूट लिया। विनोद कुमार और राम कुमार को कन्नौज उतरना था। लेकिन जहरखुरानी का शिकार होने के कारण वह बस से नहीं उतरे। आगरा से बस इटावा के लिए चल दी। तब बस परिचालक द्वारा सवारियों को गिना गया तो दो सवारियां अधिक थी। इस पर चालक द्वारा बस को चेक किया गया तो तीनों लोग बेहोश मिले। परिचालक ने इसकी जानकारी चालक सोनवीर को दी। तो सोनवीर बस को सरकारी ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचा। यहां तीनों लोगों को भर्ती कराने के साथ ही पुलिस को सूचना दी। तलाशी के दौरान विनोद कुमार की जेब से करीब 1650 रुपये मिले है। राम कुमार और ओमप्रकाश के पास से न तो नकदी मिली और न ही फोन व अन्य सामान। उत्तर थाना पुलिस का कहना है कि जहरखुरानी का शिकार हुए लोगों की सूचना मिली है, होश में आने पर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें