फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गला दबाकर ग्रामीण की हत्या, चेहरे पर थे चोट के निशान

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद । गांव असवाई में ग्रामीण की गला दबाकर हत्या कर दी गई। इसे खुदकुशी का दिखाने की भी कोशिश की गई। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की वजह गला दबाने से हुई बताई गई है।
विज्ञापन

गांव असवाई निवासी अर्जुन सिंह (53) का शव मंगलवार सुबह उसके मकान परिसर में स्थित टीनशेड में चारपाई पर मिला था। चेहरे पर चोट के निशान थे। कुछ ग्रामीण हत्या की आशंका जता रहे थे। वहीं बाथरूम में विषाक्त पदार्थ के दो पाऊच और शराब मिलने के कारण पत्नी बेबी एवं स्वजन पारिवारिक कलह की वजह से खुदकुशी की आशंका जता रहे थे। एसपी ग्रामीण डा. अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह गला दबने से बताई गई है। मामले की जांच की जा रही है।
एक ही चारपाई पर सोए थे पिता-पुत्र
सोमवार रात अर्जुन सिंह और उनका बेटा नितिन एक ही चारपाई पर सोए थे। पुलिस ने अर्जुन के बेटे और पत्नी सहित कई लोगों से पूछताछ की। सभी मौत की वजह विषाक्त सेवन बता रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें