फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: नगर पालिका ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

Mon, 20 Nov 2023 11:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसागंज। नगर में गांधी मंडी के बाजार में सोमवार की दोपहर अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान सिरसागंज नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी सुरभि पांडेय ने दुकानदारों के समक्ष जाकर उनसे नाली के ऊपर बनाए गए पटिया व तख्ते से बने बेंच इत्यादि के अतिक्रमण को हटा लेने को कहा। इस दौरान सड़क के किनारे फुटपाथ पर अवैध रूप से अतिक्रमण किए हुए छोटे दुकानदारों में हड़कंप मचा दिखाई दिया। टीम के सदस्यों द्वारा अपील की गई कि वे आम नागरिकों के आवागमन के रास्ते को छोड़कर अपनी दुकानें लगाएं। इस अभियान के दौरान उनके साथ खाद्य निरीक्षक राकेश राजपूत, सफाईनायक विनीत यादव सहित दर्जन भर से अधिक सफाई कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें