फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: पालिका ने पथ विक्रेताओं के लिए बनाए पक्के वेंडिंग जोन

Wed, 03 Jan 2024 11:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। शहर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए पालिका प्रशासन ठेल, रेहड़ी व पथ विक्रेताओं के लिए वेंडिंग जोन बना रहा है। भर्रा नाले पर बनवाए जा रहे वेंडिंग जोन में फल, सब्जी व अन्य रेहड़ी वालों को जल्द ही पालिका प्रशासन पक्के चबूतरे आवंटित करेगी। इसके साथ ही स्टेशन रोड पर कोई पथ बाजार लगाता है तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

शहर को जाम से मुक्ति दिलाने में अब तक प्रशासन विफल रहा है। प्रशासन ने सरकारी जमीन पर बनी दुकानों को ध्वस्त कराने के लिए पहले नोटिस जारी किए, लेकिन कुछ समय बाद ही राजनैतिक दबाव के चलते बैकफुट पर आ गया। तब पालिका ने पथ विक्रेताओं के लिए तंग गलियां बन चुके सांवले प्रसाद रोड व मंटा रोड पर उन्हें विस्तापित करने का प्रयास किया। लेकिन जगह न होने पर वहां भी विफल रहा।
अब पालिका प्रशासन भर्रा नाले पर पालिका की जमीन पर पथ विक्रेताओं के लिए पक्के चबूतरे बनाते हुए वेंडिंग जोन तैयार कर रहा है। जिससे मुख्य बाजार में ठेल, रेहड़ी व अन्य पथ विक्रेताओं को वहां विस्थापित कर दिया जाए।
विज्ञापन



शहर के लिए सिरदर्द बने पथ विक्रेताओं को स्थाई जगह देने के लिए भर्रा नाले पर पालिका की जमीन में पक्के चबूतरे बनाते हुए वेंडिंग जोन बनाया जा रहा है। पथ विक्रेताओं को जल्द ही स्थान आवंटित कर उन्हें वहां विस्थापित किया जाएगा। वहां पथ विक्रेताओं से पालिका किराया वसूल करेगी। बाजार में कोई भी ठेल आदि मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

आशुतोष त्रिपाठी, अधिशासी अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें