फिरोजाबाद। नगर निगम के कर विभाग की समीक्षा बैठक में राजस्व वसूली की धीमी गति पर कड़ी नाराजगी जताई गई। वित्तीय वर्ष 2026-27 की दूसरी समीक्षा में यह सामने आया। मासिक वसूली का लक्ष्य 2 करोड़ 74 लाख रुपये था, जिसके मुकाबले केवल 15 लाख रुपये की वसूली हुई। अपर नगर आयुक्त अजय कुमार ने अधिकारियों को सख्त चेतावनी दी। उन्होंने शेष 6 दिनों में शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया। लक्ष्य पूरा न होने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी। बड़े बकायेदारों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। गृहकर व जलकर पर 20 फीसदी छूट का लाभ उठाकर वसूली बढ़ाने को कहा। होटल, बारातघर, बार, अस्पताल आदि का सर्वे कर लाइसेंस शुल्क वसूलने के निर्देश भी मिले। राजस्व वसूली में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संवाद