फिरोजाबाद। तीन माह पूर्व लॉन्च हुआ मेरा फिरोजाबाद पोर्टल अभी तक हजारों शहरवासियों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा है। इस पोर्टल के जरिए शिकायत दर्ज कराने, जन सूचना एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं के लाभ के लिए जरूरी एप्लीकेशन अपलोड नहीं हो पा रही है। पोर्टल पर फिलहाल भवन व जलकल भुगतान की प्रक्रिया ही सुचारू है।
शहरवासियों की सुविधा के लिए जुलाई में नगर निगम ने मेरा फिरोजाबाद नामक पोर्टल लॉन्च किया गया। जन शिकायतों के गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण एवं बकाया जमा कराने जैसे कार्यों के लिए निगम की ओर से लॉन्च किए गए पोर्टल को डीवर्टेक्स इंफोसिस्टम प्राइवेट लिमिटेड नोएडा ने तैयार किया था।
पोर्टल तैयार कराने पर निगम के खाते से भारी भरकम राशि खर्च की गई। लेकिन मेरा फिरोजाबाद पोर्टल अभी भी जन अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतर सका है। पार्षदों व आम जन के अनुसार पोर्टल पर फिलहाल भवन व जलकल जमा कराने संबंधी ऑप्शन खुलते हैं। जनहित की योजनाओं व शिकायतों वाले ऑप्शन अभी भी काम नहीं कर रहे हैं।ठ