फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

75वें स्वतंत्रता दिवस को अमृत महोत्सव के रुप में मनाएगा नगर निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। नगर निगम 75 वें स्वतंत्रता दिवस को अमृत महोत्सव के रुप में मनाएगा। घर-घर तिरंगा पहुंचाने का कार्य पार्षदों के माध्यम से होगा। पांच दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसकी रुपरेखा तैयार की गई है।
विज्ञापन

कर निर्धारण अधिकारी नीरज पटेल ने बताया कि 11 अगस्त की सुबह तिरंगा दौड़ का आयोजन नगर निगम द्वारा कराया जाएगा। तिरंगा दौड़ सुभाष तिराहा से शुरू होगी। जो सदर बाजार होते हुए रसूलपुर पहुंचकर समाप्त होगी। शाम को बाइक रैली का आयोजन भी नगर निगम द्वारा किया जाएगा। 12 अगस्त को स्वतंत्रता रक्षा सूत्र का बांधने का कार्य किया जाएगा।
रक्षासूत्र स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के परिजन को बांधे जाएंगे। 13 अगस्त को विचार गोष्ठी का आयोजन नगर निगम के जीवाराम हॉल में होगा। 14 अगस्त को रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन नगर निगम परिसर में होंगा। जिसमें शहर की शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाली छात्र छात्राएं प्रतिभाग करेंगी। 15 अगस्त को जीवाराम हॉल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नगर निगम द्वारा कराया जाएगा। जिसको लेकर तैयारियों को अंतिम रुप प्रदान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें