सांसद अक्षय यादव सांत्वना देने जसराना पहुंचे
एक्सप्रेस वे पर हुुए सड़क हादसे में जान गवांने वाली एसएसपी गाजियाबाद धर्मेंद्र यादव की भतीजी अनू यादव एवं भांजी त्रिषा के निधन पर सांसद अक्षय यादव ने जसराना पहुंचकर शोक जताया। पीड़ित परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना प्रदान की। एसएसपी के भाई प्रवीन यादव से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। शनिवार को सांसद अक्षय यादव जसराना के मोहल्ला गाड़ीवान पहुंचे। यहां उन्होंने गाजियाबाद के एसएसपी धर्मेंद्र यादव के आवास पर पहुंचकर हादसे में जान गवांने वालों के निधन पर शोक जताया। इस दौरान उनके साथ जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, एमएलसी डा. दिलीप यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव, जिपं सदस्य अमोल यादव, सयुस जिलाध्यक्ष अंशुल विक्रम सिंह, वीरेंद्र सिंह यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष राघवेंद्र नागर, डा. अखिल सिंह, सुकेश यादव, केके चौहान, नीतेश अग्रवाल जैन, कल्लू गुर्जर, बंटू कठेरिया, अतुल यादव, हाशिम बाबा, रामप्रकाश यादव आदि मौजूद रहे।