फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: मां का दूध ही सर्वोत्तम, अभियान में बताया जाएगा महत्व

Wed, 03 May 2023 12:19 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मां का दूध ही सर्वोत्तम, अभियान में बताया जाएगा महत्व
विज्ञापन

‘पानी नहीं, केवल स्तनपान’ अभियान की शुरुआत
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। नवजात शिशु को छह माह तक सिर्फ़ स्तनपान कराने को बढ़ावा देने के लिए सोमवार से ‘पानी नहीं, केवल स्तनपान’ अभियान शुरुआत कर दी गयी है। यह अभियान 30 जून तक चलाया जाएगा। अभियान के तहत धात्री माताओं को ब्लॉक स्तर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी, सुपरवाइजर एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर छह माह तक स्तनपान ही शिशु के स्वास्थ्य के लिए सर्वोत्तम है के बारे में जानकारी देंगी।
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) आभा सिंह ने बताया कि स्तनपान को लेकर समुदाय में व्याप्त भ्रांति जैसे मां का दूध ज्यादा पिलाने से बच्चे का पेट बढ़ना, मां का शरीर कमजोर हो जाना, कहीं-कहीं प्रसव के बाद बच्चे को पूजा-पाठ के बाद ही दूध पिलाना जैसी भ्रांतियों को दूर करने के लिए धात्री माताओं एवं परिजनों को जागरूक किया जा रहा है। डीपीओ ने बताया कि यह अभियान जनपद के सभी विकास खंडों में स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत जिले में 38212 गर्भवती, 18501 धात्री माताएं तथा शून्य से तीन वर्ष तक के 1.40 लाख शिशुओं को चिन्हित किया गया है। जनपद की 1996 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा 1540 सहायिका क्षेत्र में भ्रमण कर घर घर जाकर नवजात शिशु के लिए छह माह तक मां को दूध के फायदे के बारे में जानकारी देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें