फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: प्रसव के बाद प्रसूता की मौत, लापरवाही का आरोप

Thu, 27 Feb 2025 12:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर क्षेत्र में गर्भवती की प्रसव के बाद हालत बिगड़ गई और थोड़ी देर बात उसकी मौत हो गई। परिजन ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जानकारी की। दोनों पक्षों में वार्ता के बाद मामले में समझौता हो गया। परिजन बिना पोस्टमार्टम के ही शव घर ले गए। मोहल्ला राही नगर निवासी सुमायला (30) गर्भवती थी। उसे प्रसव पीड़ा होने पर परिजन ने दुर्गा नगर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया था। उसने ऑपरेशन के बाद बेटे को जन्म दिया था। बुधवार को रक्त की कमी होने के कारण उसकी हालत बिगड़ गई। चिकित्सक कुछ कर पाते उससे पहले ही महिला ने दम तोड़ दिया। जानकारी होने पर परिजन ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पीड़ित पक्ष की ओर से भी एक चिकित्सक आ गए। उन्होंने मामले में समझौता करा दिया। पति इजहार ने बताया कि शादी के करीब आठ साल बाद बच्चा हुआ था। थाना प्रभारी ने बताया कि परिजन मामले में कोई कार्रवाई नहीं चाहते थे। परिजन बिना पोस्टमार्टम के ही शव को घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें