शिकोहाबाद। थाना क्षेत्र के गांव दखिनारा निवासी दीपू का आरोप है कि गांव का ही पड़ोसी हरप्रसाद गत 12 जून की शाम पीड़ित की चारपाई को उठाकर ले गया और उस पर लघुशंका करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने पीड़ित की मां को गाली-गलौज की। आरोप है कि जब पीड़ित घर पर आया, तो उसके पीछे आरोपी एवं उसका बेटा अवधेश, छोटू तथा भूरा वहां आ गए। आरोपियोें ने पीड़ित एवं उसकी मां के साथ मारपीट की। बीचबचाव करने आए पीड़ित के भाई को भी मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद