फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: प्रसव के बाद प्रसूता और नवजात की मौत, परिजन ने किया हंगामा

Thu, 26 Sep 2024 04:26 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सौ शैय्या अस्पताल में प्रसव के बाद नवजात और प्रसूता की मौत हो गई। परिजन ने डाक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा। करीब पांच घंटे तक शव अस्पताल के गेट पर रखकर परिवार के लोग बैठे रहे। पुलिस ने शव उठाने का प्रयास की, लेकिन परिजन ने विरोध कर दिया। इस दौरान महिला एसआई से एक परिजन की हाथापाई भी हो गई। सिटी मजिस्ट्रेट व सीओ सिटी ने किसी तरह मामले को शांत कराया।
विज्ञापन

थाना रसूलपुर क्षेत्र के खंजापुर निवासी राजेश्वरी देवी (35) को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन बुधवार को सुबह के समय सौ शैय्या अस्पताल लेकर गए। परिजन का आरोप है कि चिकित्सकों ने जबरन ऑपरेशन करने को कहा। ऑपरेशन के दौरान महिला को मृत बेटी पैदा हुई । इसके एक घंटे बाद ही महिला ने भी दम तोड़ दिया।
महिला की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। अस्पताल में शव रखकर परिजन ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना पर थाना प्रभारी उत्तर राजेश पांडेय पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने हंगामा कर रहे परिजन को समझाने का प्रयास किया। लेकिन परिजन डाक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उनके विरुद्ध कार्रवाई की बात कर रहे थे।
विज्ञापन

मृतका की देवरानी दीक्षा ने बताया जब वह अस्पताल लेकर आए थे। तब वह सही थीं। अंदर लेकर गए तो किसी को अंदर नहीं जाने दिया। उसके बाद दोनों को मृत बता दिया। मां और बच्चा दोनों की मौत हो गई। परिजन ने दोषी चिकित्सकों पर कार्रवाई किए जाने की मांग कर हंगामा किया।
इस दौरान मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र प्रसाद, सीओ सिटी अरुण कुमार चौरसिया समेत कई थानों का पुलिस फोर्स जा पहुंचा। शव को पुलिस द्वारा उठाने का प्रयास किया गया तो एक वृद्ध महिला की उत्तर थाना की महिला एसआई से हाथापाई तक हो गई। मामला बढ़ता देख पुलिस ने परिजन को समझा बुझाकर किसी तरह मामले को शांत कराया।
- महिला व बच्ची की मौत के परिजन आक्रोशित होकर हंगामा करने लगे थे। महिला का पति दिल्ली से आ रहा था। वह अस्पताल नहीं पहुंचा था। महिला के पति के आने के बाद मामला शांत हो गया। परिजन को जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। - अरुण कुमार चौरसिया, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें