फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: ससुराल से मायके आई विवाहिता को मां और भाइयों ने पीटा

Fri, 14 Apr 2023 07:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ससुराल से मायके आई विवाहिता को मां और भाइयों ने पीटा
विज्ञापन

मारपीट में घायल पीड़ितों ने केस दर्ज कराया

संवाद न्यूज एजेंसी
टूंडला। मारपीट की घटनाओं में दो महिलाओं सहित युवक घायल हो गया। पीड़ितों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
आगरा के थाना एत्मादपुर सतौली निवासी नीलम नौ अप्रैल को वह अपनी ससुराल सतौली से टूंडला लाइनपार स्थित नगला रामबक्स अपने मायके आई थी। उसी रात नौ बजे मां कस्तूरी देवी, ताई सुमन देवी और भाई रंजीत और ताऊ के बेटे उपेंद्र ने गाली-गलौज करते उसे पीटा। इतना ही नहीं वह ससुराल से जेवरात और नगदी लेकर आई थी, वह भी उन्होंने छीन लिए। पीड़िता ने मां, ताई और भाइयों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई।
दूसरी घटना नगर के न्यू शिवनगर में हुई। न्यू शिव नगर निवासी सीमा देवी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि बुधवार की सुबह 10 बजे पड़ोस में रहने वाले मोनू तिवारी ने उनके पति के साथ गाली-गलौज की। जब उन्होंने विरोध किया तो मोनू ने उन्हें मारपीट कर घायल कर दिया। जब वह पति को बचाने पहुंची तो उनके साथ भी मारपीट की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरी घटना थाना नगला सिंघी क्षेत्र में हुई। नगला सिंघी निवासी मीना देवी बृहस्पतिवार की शाम छह बजे पति फुलवीर सिंह, ससुर उदयवीर सिंह, सास इंद्रा देवी और ननद डौली ने उसके साथ गालीगलौज करते हुए मारपीट कर दी। शिकायत करने पर जाने से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने थाने में पति, ससुर, सास और ननद के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें