फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: बंदरों का फिर शहर में उत्पात, बच्चे को काटा

Tue, 08 Aug 2023 11:01 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

टूंडला। बरसात के बंद होते ही बंदर एक बार फिर उग्र हो गए हैं। मंगलवार को बंदरों ने घर की छत पर खेल रहे बच्चे पर हमला कर पैर में काट लिया। वहीं टहलने निकली व्यापारी की पत्नी पर हमला बोल दिया। नगरवासियों ने बंदरों को पकड़वाने की मांग की है।

वार्ड 19 के बलदेव रोड निवासी लाल सिंह का छह वर्षीय बेटा अनमोल मंगलवार शाम बच्चों के साथ घर की छत पर खेल रहा था। तभी बंदरों ने उन्हें घेर लिया। वह भागा तो बंदरों ने हमला बोल दिया। बंदरों ने उसके पैर में काट लिया। उसकी चीख-पुकार सुनकर पहुंचे परिजन ने उसे बंदरों से बचाया। इससे पूर्व स्टेशन की ओर सुबह टहलने इलेक्ट्राॅनिक्स व्यवसाई नरेंद्र कटियार की पत्नी अंजू कटियार पर हमला बोल दिया। इससे पूर्व हाईवे रीजेंसी निवासी मीना शर्मा सहित कई लोगों पर हमला बोलकर बंदर उन्हें घायल कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बंदरों का रेलवे स्टेशन, रेलवे न्यू काॅलोनी, कंपनी बाग, रैस्टकैंप रेलवे काॅलोनी, सेंट्रल रोड, एनसीआर रोड, सांवले प्रसाद रोड, जैनगली, बलदेव रोड, मंटा रोड, मस्जिद रोड, निजामी बस्ती, तेल मिल रोड, राजपूत काॅलोनी, शिवनगर आदि मोहल्लों में बंदरों का उत्पात है। राजकुमार शर्मा, अशोक यादव, सुरेंद्र सिंह यादव, राजपाल सिंह, पवन, रामनरेश, अमन, हरवीर सिंह, प्रसांत आदि ने बंदरों को पकड़वाने की मांग की है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें