फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Love Jihad: मोइन खान ने फेसबुक पर अंश बनकर हिंदू किशोरी से की दोस्ती, फुसलाकर ले गया, दुष्कर्म को दिया अंजाम

Sun, 08 Jan 2023 06:46 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

मेरठ का रहने वाला मोइन खान ने फेसबुक पर अंश बनकर फिरोजाबाद की हिंदू किशोरी को अपने प्रेम जाल में फंसाया। इसके बाद उसे आपने साथ ले गया और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद में लव जिहाद का मामला सामने आया है। यहां मोइन ने फेसबुक पर अंश बनकर एक हिंदू किशोरी से दोस्ती की। इसके बाद उसे बहला-फुसलाकर अपने बताए स्थान पर बुलाया। यहां किशोरी के साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया।

विज्ञापन

 
मामला टूंडला थाना क्षेत्र के एक गांव का है। गांव निवासी 16 वर्षीय एक किशोरी की फेसबुक पर अंश नामक युवक से दोस्ती हो गई। कुछ दिनों में ही दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों का प्यार परवान चढ़ने लगा। एक जनवरी को अंश, किशोरी को बहला-फुसला साथ ले गया। परिजनों को जानकारी हुई तो सच्चाई पता की। जानकारी पर पता चला कि चला कि अंश वास्तव में मोइन खान है। वह मेरठ जिले के कंकर खेड़ा थाना क्षेत्र के शोभापुर गांव का रहने वाला है। 

जानकारी बोने के बाद परिजनों ने मोइन खान व एक महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। मामला दर्ज करके पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई। इसी बीच पुलिस को जानकारी हुई कि आरोपी किशोरी के साथ मोहम्मदाबाद के पास खड़ा है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। किशोरी को बरामद करके परिजनों को सौंप दिया है। 
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस ने पीड़िता का डॉक्टरी परीक्षण कराया है। आरोपी मोइन खान को अदालत में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी ने फेसबुक पर दोस्ती की। इसके बाद पीड़िता को अपने साथ भगा ले गया था। उसके बाद पीड़िता के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें