कोविड को लेकर जिला अस्पताल और सीएचसी में मॉकड्रिल आज
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। मंगलवार को जिला अस्पताल समेत पांच सीएचसी पर कोविड की तैयारियों को लेकर मॉकड्रिल किया जाएगा। मॉकड्रिल के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग अपनी तैयारियों को परखेगा।
एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि देश में तेजी से बढ़ रहे कोविड के प्रभाव को देखते हुए शासन द्वारा पत्र के माध्यम से मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने अपने जनपदों में बीमारी पर रोक लगाने के लिए ठोस कदम उठाएं। शासन द्वारा निर्देश दिए गए हैं कि कोरोना को लेकर अस्पतालों में सभी व्यवस्थाएं चौकस रखी जाएं तथा 11 एवं 12 अप्रैल को चिन्हित स्वास्थ्य केंद्रों पर मॉकड्रिल के माध्यम से व्यवस्थाओं का जायजा लिया जाए। उन्होंने कहा है कि इसी के अनुपालन में जिले से पांच स्वास्थ्य केंद्रों पर मॉकड्रिल की व्यवस्था की गई है जिन्हें जिला अस्पताल भी शामिल है। शासन द्वारा एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। एसीएमओ अशोक कुमार ने बताया कि शासन के निर्देश पर जिले में कोविड को लेकर जल्द ही जांच प्रक्रिया तेज की जाएगी। मॉकड्रिल
जिला अस्पताल, जिला संयुक्त चिकित्सालय शिकोहाबाद, सामुदायिक चिकित्सा केंद्र जसराना, सामुदायिक चिकित्सा केंद्र सिरसागंज और सामुदायिक चिकित्सा केंद्र जाटऊ पर होगा।