फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: विधायक मनीष असीजा बने विशेषाधिकार समिति के सदस्य

Tue, 16 Dec 2025 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
मनीष असीजा विधायक। - फोटो : मनीष असीजा विधायक।
विज्ञापन
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने विधानसभा विशेषाधिकार समिति का गठन किया है। इस समिति में तीन पूर्व मंत्रियों के साथ कुल आठ सदस्यों को शामिल किया है। इसमें फिरोजाबाद सदर विधायक मनीष असीजा को भी शामिल किया है। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में गठित यह समिति उत्तर प्रदेश विधानसभा के मंत्री, सदस्यों के विशेषाधिकार हनन संबंधी मामलों को देखते हुए उचित निर्णय लेने का कार्य करेगी। सदस्यों के साथ नियुक्ति, कार्मिक, गृह विभाग, सचिवालय प्रशासन, नगर विकास,ऊर्जा एवं समाज कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव एवं अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया गया। विधायक मनीष असीजा ने मुख्यमंत्री एवं विधानसभा इकाई के अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें