फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: विधायक ने मक्खनपुर ईओ की प्रमुख सचिव से की शिकायत

Mon, 18 Mar 2024 11:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। शिकोहाबाद से सपा विधायक डाॅ. मुकेश वर्मा ने नगर पंचायत मक्खनपुर के ईओ पर प्रोटोकॉल का पालन नहीं किए जाने का आरोप लगाया है। विधायक ने कहा कि शिलापट्टिका पर नाम नहीं होने के साथ गणतंत्र दिवस के ध्वजारोहण के मौके पर भी आमंत्रित नहीं किया था। विधायक ने यह शिकायत नगर विकास अनुभाग के प्रमुख सचिव को भेजी है। शासन ने ईओ से जवाब मांगा है।
विज्ञापन

विधायक शिकोहाबाद डाॅ. मुकेश वर्मा ने प्रमुख सचिव नगर विकास एवं विशेष सचिव विधानसभा ब्रजभूषण दुबे को भेजे शिकायती पत्र में कहा कि उनका (विधायक) का नाम नगर पंचायत मक्खनपुर के ईओ के द्वारा किसी भी शिलापट्टिका में नहीं डलवाया जा रहा है। जबकि नगर पंचायत उनकी विधानसभा क्षेत्र का हिस्सा है। इसी प्रकार 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर भी ध्वजारोहण करने के लिए नहीं बुलाया था। विधायक का आरोप है कि मक्खनपुर नगर पंचायत में तो सड़कों के निर्माण आदि में घपलेबाजी की जा रही है। इसकी जांच होने के साथ कार्रवाई की जाए विधानसभा के विशेष सचिव ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने फिरोजाबाद के जिलाधिकारी को पत्र भेजकर इसका जबाव मांगा है। पत्र आने के साथ जिला प्रशासन की ओर से इसका जवाब भेजने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें