गले में चोट के निशान मिले
शनिवार सुबह एक ग्रामीण शौच के लिए गया तो चरी के खेत में उसका शव पड़ा देखा तो हतप्रभ रह गया। उसने परिजनों को खेत में किशोरी का शव पड़े होने की जानकारी दी। मौके पर ग्रामीण एकत्रित हो गए। खेत में किशोरी अर्धनग्न मृत पड़ी थी, इससे प्रतीत हो रहा था कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है। उसके गले में दुपट्टा पड़ा व गले में चोट के निशान थे।
सूचना पुलिस टीम मौके पर पहुंची
सूचना पर थाना प्रभारी प्रवीन कुमार पुलिस फोर्स सहित पहुंच गए। इसके साथ ही डॉग स्क्वायड व फिंगर प्रिंट एक्पर्ट टीमों ने पड़ताल की। घटना की जानकारी पर आईजी दीपक कुमार, एसपी सिटी सर्वेश मिश्रा, सीओ अनिवेश कुमार पहुंच गए। मृतका के पिता गिरीशचन्द्र ने हत्या व दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है।
यह भी पढ़ेंः- शादी से पहले मामा का हंगामा: रखी ऐसी शर्त, सुनकर उड़े लोगों के होश; जयमाल भूल दूल्हा-दुल्हन पहुंचे सीधे थाने
परिजनों बोले-चुभोई गईं हैं हाथों व आंखों में कीलें
मृतका किशोरी के परिवार की महिलाओं ने बताया कि मौके पर उन्होंने देखा कि उसके मुंह से झाग निकल रहे थे। मुंह में कपड़ा ठूंसा था। उसके हाथों में कीले चुभोई गईं थीं। इतना ही नहीं कील से उसकी आंखें निकाली गईं थी तथा वह अर्द्धनग्न हालात में पड़ी थी।
हत्या, दुष्कर्म के खुलासे को पांच टीमें गठित
किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में आईजी दीपक कुमार के निर्देश पर अधिकारियों ने घटना के खुलासे के लिए पांच टीमें गठित की गई है। इस बीच पुलिस के हाथ कुछ अहम सुराग भी लगे हैं। पुलिस संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही घटना के खुलासा कर दिया जाएगा।
यह भी पढ़ेंः- 45 की उम्र में हुआ प्यार: युवक को पीटा, उसकी बीबी व घर पर कर लिया कब्जा, समाज से मिले ताने तो उठाया खौफनाक कदम