फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: नगला खंगर में बदमाशों ने आंखों में मिर्च डालकर लूटे 65 हजार रूपये

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसागंज। सिरसागंज क्षेत्र के थाना नगला खंगर में पल्सर सवार बदमाशों ने दो युवकों की आंखों में मिर्च डालकर 65 हजार रुपये लूट लिए।
विज्ञापन

मामला थाना नगला खंगर के एसवीआर इंटर कालेज के पास का है। चंद्रभान निवासी भाडरी थाना शिकोहाबाद ग्राम मडवा में खेती के लिए कटर खरीदने जा रहे थे। सुबह करीब 10 बजे एसबीआर इंटर कालेज से करीब 700 मीटर पहले दो पल्सर सवार बदमाशों ने उनकी आंखों में मिर्च डाल दी और उसकी जेबों की तलाशी लेने लगे।
विज्ञापन

बदमाशों ने चंद्रभान की जेब में रखे 65हजार लूट लिए और मौके से फरार हो गये। वहीं सूचना पर कुछ ही समय में पुलिस मौके पर पहुंच गयी। चंद्रभान ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम मडवा से पुरानी कटर खरीदने जा रहा था। वहीं पुलिस ने पीड़ित को इलाज के लिये सिरसागंज अस्पताल भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस अभी मामले को संदिग्ध मान कर चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें