फिरोजाबाद। हिमायुंपुर नाले की पुलिया के पास मांसाहारी होटल पर यहीं का निवासी अर्जुन खाना खाने गया था। तभी वहां एक कबाड़ बीनने वाला नाबालिग आ गया। युवक की नाबालिग से किसी बात पर कहासुनी हो गई। इतनी सी बात पर नाबालिग ने कांच की बोतल तोड़कर युवक के पेट पर वार कर दिए। जिससे उसे गंभीर चोट आई हैं। आसपास के लोगों ने आनन-फानन में उसे सरकारी ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया है। जहां उसका उपचार जारी है। थाना प्रभारी योगेंद्रपाल सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। जानकारी कर जांच करने के बाद कार्रवाई की जाएगी।