फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: स्कूल में नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़, गला दबाया

Thu, 02 Nov 2023 11:05 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

शिकोहाबाद। बृहस्पतिवार को स्कूल में पढ़ने के लिए गई नाबालिग छात्रा के साथ एक युवक ने छेड़छाड़ कर दी। साथ ही उसका गला दबाकर जान से मारने का प्रयास भी किया। इस घटना को देख ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। किसी तरह ग्रामीणों से छूटकर भागे आरोपी को पुलिस ने पकड़कर हिरासत में लिया है। जिसका मेडिकल कराते हुए संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली सात वर्षीय नाबालिग एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा तीन की छात्रा है। वह बृहस्पतिवार को स्कूल में पढ़ने के लिए गई हुई थी। वह स्कूल के प्रवेश द्वार के अंदर पहुंच गई थी। तभी अचानक एक युवक वहां आ गया। उसने नाबालिग छात्रा को स्कूल में देखकर अचानक ही उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए उस पर हमला कर दिया। अचानक हुई इस घटना को देखकर स्कूल में मौजूद शिक्षकों एवं अन्य बच्चों के होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल ही आरोपी से छात्रा को छुड़ाया। तब तक यह खबर गांव में आग की तरह फैल गई। ग्रामीणों की भीड़ स्कूल के बाहर जुट गई। ग्रामीणों ने आरोपी युवक की जमकर पिटाई लगा दी। सूचना मिलने पर कुछ ही समय बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन तब तक आरोपी युवक ग्रामीणों की पकड़ से छूटकर भाग गया था। जिसको पुलिस ने काफी तलाश करते हुए दोबारा पकड़ लिया और अपने साथ थाने ले गई। यहां भी आरोपी ने जमकर हंगामा किया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक को मेडिकल के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय भेज दिया। साथ ही आरोपी धर्मवीर (30) निवासी नगला पोहपी थाना शिकोहाबाद के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन






वर्जन

नाबालिग छात्रा के साथ आरोपी ने छेड़छाड़ कर दी थी। साथ ही उसका गला भी दबाया था। जिसको हमने हिरासत में ले लिया है। जिसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी कुछ मंदबुद्धि किस्म का प्रतीत हो रहा है।



-अनिल कुमार, इंस्पेक्टर, शिकोहाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें