सड़क हादसे में अधेड़ की मौत
जसराना। मुस्तफाबाद-अवागढ़ मार्ग पर कछवाई गांव के पास ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई। वहीं अन्य दो लोग घायल हो गए। नगला तुला निवासी कमलेश (50) गांव आबू अतुर्रा निवासी रामबाबू और श्यामवीर के साथ जन्मदिन के कार्यक्रम में शामिल होने भूर गड्ढा जा रहे थे। रास्ते में ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक अनियंत्रित हो गई। ट्रैक्टर के पहिये के नीचे आने से कमलेश की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं रामबाबू और श्यामवीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। संवाद