मेधावियों ने फहराया परचम, शतप्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम
स्कूल संचालकों ने किया मेधावियों का सम्मान, मिठाई खिलाई
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। सीबीएसई का परीक्षा परिणाम आने के बाद स्कूलों में उत्सव का माहौल नजर आया। स्कूल संचालकों और शिक्षकों ने मेधावियों का सम्मान किया और मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया। जिले के अधिकांश स्कूलों का परीक्षा परिणाम शतप्रतशत रहा। मेधावियों की सफलता पर खुशी जाहिर की है।
सेंटजोंस स्कूल में 12वीं कक्षा में छात्र रोनित गुप्ता ने 96 फीसदी अंक पाए। कक्षा 10वीं के छात्र अभिषेक कुमार ने 98.8 फीसदी अंक हासिल कर जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। हरिया अनम अमन ने 98.6 फीसदी अंक पाए। फादर शाहजी जोसेफ ने सभी मेधावियाें को खुशी जाहिर की। पंडित मुरारीलाल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 12वीं कक्षा में पर्व मित्तल ने 97 फीसदी अंक पाकर विद्यालय में पहला स्थान प्राप्त किया है। दूसरे स्थान पर समक्ष गुप्ता ने 96.3 फीसदी अंक पाए। 10वीं कक्षा में सक्षम पाठक ने 95 फीसदी अंक हासिल किए। विद्यालय के डायरेक्टर मनोज गर्ग ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। किड्स कॉर्नर स्कूल में ईशान गुप्ता ने 10वीं में और अनुज्ञा जैन ने 98.40 फीसदी अंक हासिल कर विद्यालय में सर्वोच्च अंक पाए। मनस्वी शर्मा ने 97.20 फीसदी अंक पाकर खुशी जाहिर की। स्कूल प्रशासक मयंक भटनागर, प्रधानाचार्य रूपाली भटनागर ने मेधावियों को बधाई दी।
आईवी इंटरनेशनल स्कूल का परीक्षा परिणाम शतप्रतिशत रहा। इसमें छात्रा कृती ने 98.6 फीसदी अंक पाकर विद्यालय टॉप किया है। प्रधानाचार्य नंदनी यादव ने सभी मेधावियों को बधाई दी। अमरदीप स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। यहांं छात्र प्रद्युम्न 94.8 फीसदी, गर्वित जादौन ने दूसरा स्थान हासिल किया। 12वीं कक्षा में देवांश बंसल ने 95 फीसदी, दिव्यम बंसल ने 93.6 फीसदी अंक पाए। अध्यक्ष विश्वदीप सिंह, प्रबंधक अशेषदीप सिंह ने विद्यार्थियों की सफलता को सराहना की।
सर बिलाल इंटर कॉलेज में 12वीं कक्षा में छात्रा अक्शा मुजीब ने 94 फीसदी, सौर्य गुप्ता ने 92 फीसदी अंक पाए। प्रधानाचार्य इदराक अहमद, प्रबंधक कामरान खान ने मेधावियों को मिठाई खिलाकर उज्जवल भविष्य की कामना की। शिकोहाबाद के यंग स्कालर्स एकेडमी का परीक्षा परिणाम शतप्रतिशत रहा। पार्थ माथुर 95.6 फीसदी के साथ विद्यालय में अव्वल रहे। प्रबंधक डा. एके आहूजा, निदेशक डा. संजीव आहूजा, ईशा आहूजा, प्रधानाचार्य योगेश श्रीवास्तव ने सफल छात्रों का उत्साहवर्धन किया। संत परम दयाल सीनियर सैकेंडरी स्कूल में 12वीं में हिमांशू ने 86.20 फीसदी, दीपक कुमार ने 86.20 फीसदी अंक पाए।