मायावती का एक्स पर पोस्ट, बोलीं- दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई
फिरोजाबाद। बसपा सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने एक्स पर पोस्ट किया है। उसमें लिखा है कि जिले में एक दलित कैदी की जेल में जिस प्रकार से जान ली गई। यह अति दुखद है। सरकार दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करे तथा पीड़ित परिवार की मदद करे। साथ ही इस घटना के विरुद्ध आवाज उठाने वाले निर्दोष लोगों को पुलिस तुरंत छोड़े और उन पर दायर केस भी वापस लें। संवाद