फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: मास्टरमाइंड गणेश देता था पटना के दीपू को ठेका

Mon, 19 Feb 2024 12:40 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। पुलिस भर्ती परीक्षा में शिकोहाबाद पुलिस ने जिन पांच लोगों को पकड़ा है। उन पांचों सॉल्वरों को बिठाने की ठेकेदारी पटना के दीपू को मास्टरमाइंड गणेश ने दी थी। गणेश पुलिस कर्मी निरंजन का छोटा भाई है। पुलिस के अनुसार गैंग का लीडर गणेश है। एसपी ग्रामीण कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि पटना का रहने वाला दीपू पिछले कई माह से पढ़े लिखे लड़कों की तलाश कॉलेज व कोचिंग सेंटर जाकर करता था। उन्हें पढ़ाई की शाबादी देता था। इसके बाद अपने झांसे में लेता था। प्रतियोगी परीक्षा में कम अंकों से चूक जाने वाले लड़कों को वह 15 से 25 हजार रुपये का लालच देकर प्रतियोगी परीक्षाओं में सॉल्वर बनाकर अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा दिलाता है। अब पुलिस को गैंग के छह अन्य सदस्यों की तलाश है। थाना शिकोहाबाद के आरौंज निवासी सुरेंद्र उर्फ छोटू शिकोहाबाद में ही शिवम फोटो स्टूडियो के नाम से दुकान चलाता है। वह कुछ दिन पूर्व ही जेल से छूटकर आया है। उसने दीपू के साथ मिलकर सॉल्वरों की पूरी गैंग तैयार की थी।
विज्ञापन

-
फिरोजाबाद के सॉल्वर ने दो अभ्यर्थियों को पास कराने का लिया था ठेका
मैनपुरी। थान एलाऊ क्षेत्र में पकडे़ गए सॉल्वर धीरज ने दो अभ्यर्थियों को पास कराने का ठेका लिया था। एक की परीक्षा दे रहा था, जबकि शाम की पाली में दूसरे अभ्यर्थी की परीक्षा देने जाना था। बायोमेट्रिक मिलान नहीं होने से पहली पाली में ही पकड़ा गया। पुलिस ने दूसरे अभ्यर्थी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य साथियों के बारे में पुलिस की टीमें जानकारी जुटा रहीं हैं।

एएसपी राहुल मिठास ने बताया कि रविवार को एलाऊ क्षेत्र के चौधरी मोहब्बत सिंह कॉलेज में परीक्षा देने आए जनपद फिरोजाबाद के गांव सिकंदरपुर निवासी धीरज सिंह को पकड़ा गया। थाने लाकर जब पूछताछ की गई तो चौंकाने वाली जानकारी मिली। उसने बताया कि वह पहली पाली में नगला बीच करहल निवासी पंकज की परीक्षा दे रहा था। इसके बाद दूसरी पाली में वह सुधांशू निवासी गांव दूल्हापुर थाना औंछा के स्थान पर परीक्षा देने वाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें