फिरोजाबाद। निजी स्वयं सेवी संस्था की अध्यक्ष ने निजी पूंजी से लगभग पांच मास्क खरीदे। संस्था अध्यक्षा द्वारा इन मास्कों का वितरण जैन मंदिर अरांव के समीप लोगों को कराया गया। डीपीआरओ नीरज कुमार सिन्हा ने यह जानकारी दी।
जिला पंचायत राज अधिकारी की प्रेरणा से विकास खंड अरांव निवासी एवं सर्व उत्थान उज्जवला समिति की अध्यक्षा रश्मि जैन ने गत दिवस निजी पूंजी से 500 मास्क खरीदे। समिति अध्यक्षा ने मास्क का वितरण जैन मंदिर अरांव के समीप किया गया। इस दौरान लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखने एवं कोरोना योद्वाओं को सहयोग की अपील भी की गई। डीपीआरओ नीरज कुमार सिन्हा ने आम जन को घरों में ही रह कर लॉक डाउन का पालन करने की सलाह दी।