फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं राशन सामग्री तो, कहीं सैनिटाइजर और मास्क का किया गया वितरण

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। एमएस वीवा एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा शुक्रवार को आसफाबाद, शांति नगर में निवास करने वाले श्रमिकों, दिहाड़ी मजदूरों व गरीब परिवारों को राशन सामग्री व मास्क का वितरण किया गया। राशन सामग्री का वितरण यातायात प्रभारी जितेंद्र सिंह के सहयोग से किया गया। हैंमत गौतम द्वारा भी सहयोग प्रदान किया गया। ट्रस्ट की संचालिका नंदिनी यादव कोरोना से बचाव के लिए सामाजिक दूरी का पालन करते हुए थोड़ी थोड़ी देर बाद हाथ धोने के लिए लोगों को जागरुक किया। इस दौरान पवन शर्मा, देश दीपक, नीरज झा, गौरव कुशवाह के साथ अन्य लोग मौजूद रहे। उधर भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता द्वारा शुक्रवार को 49 परिवारों को राशन सामग्री का वितरण किया। राशन सामग्री वितरण के दौरान एसआरके पीजी कालेज के प्राचार्य प्रभाषकर राय, धुव आचार्य, कमलेश गुप्ता, अनिल ठाकुर, शैलेंद्र कुमार, राखी गुप्ता, राम लडेती लकी, आनंद गुप्ता, राजेन्द्र गुप्ता, गिर्राज यादव आदि मौजूद रहे। मक्खनपुर में शिकोहाबाद स्थित दाऊजी शीतग्रह द्वारा शुक्रवार को कसबा मक्खनपुर में गरीबों को राशन सामग्री व सैनिटाइजर वितरण किया गया। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष अखिलेश गुप्ता, राजीव कुमार, हरदीप गुप्ता, रवि कुमार, आकाश, डा. सतीश चंद्र गुप्ता, यश दीप आदि मौजूद रहे। कसबा मक्खनपुर के समीप से निकल रहे नए बाईपास मार्ग ?स्थित बिल्टीगढ़ पुल के समीप रवि नारायण इंटर प्राइज द्वारा घर जा रहे प्रवासी मजदूरों को भोजन वितरण किया गया। वहीं श्री गणपति सेवा समिति के द्वारा लोगों को कोरोना संक्रमण को लेकर जागरुक किया गया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारी पवन दुबे ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि बीमारी से बचने के लिए सामाजिक दूरी के साथ ही घर से बाहर निकलने पर मास्क का प्रयोग करें। जिससे बीमारी से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें