फिरोजाबाद। थाना एका क्षेत्र में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। परिजन उसे जीवित होने की आस में अवागढ़ निजी चिकित्सक के पास ले गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी पर मायका पक्ष के लोग आ गए। उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौत का कारण जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। गांव नगला कृति निवासी रूबी (25) की बृहस्पतिवार की रात संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। उसका पति उसे जीवित होने की आस में अवागढ़ निजी चिकित्सक के पास लेकर पहुंच गया। जहां चिकित्सक ने भी उसे मृत घोषित कर दिया। इधर एटा के पिलुआ से मायका पक्ष के लोग भी आ गए। मायका पक्ष के लोगों ने पति को आरोपित करते हुए पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। थाना प्रभारी मनोज शर्मा ने बताया कि मौत का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया गया है। शव को परिजन को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।