फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पति ने बनाए अप्राकृतिक यौन संबंध, कपड़े बदलते वक्त आ गया जेठ और फिर...शादी के 3 साल बाद छलका पत्नी का दर्द

Tue, 15 Aug 2023 01:32 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद में तीन तलाक की धमकी देकर विवाहिता को बेघर कर दिया है। दहेज में 10 लाख रुपये और स्कॉर्पियो की मांग कर रहे थे। पति समेत पांच ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 
विज्ञापन
(सांकेतिक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के टूंडला में अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर पति सहित ससुरालियों ने तीन तलाक की धमकी देकर विवाहिता को घर से निकाल दिया। विवाहिता ने पति पर अप्राकृतिक कृत्य करने एवं जेठ पर दुराचार के प्रयास का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी एक मुस्लिम युवती का निकाह तीन साल पूर्व आगरा निवासी युवक के साथ मुस्लिम रीति रिवाज से हुआ था। शादी के कुछ समय तक वैवाहिक जीवन ठीक रहा। इस बीच विवाहिता ने एक बेटे को जन्म दिया। 

इसके उपरांत ससुरालीजन ने दहेज की मांग करते हुए विवाहिता पर 10 लाख रुपये और स्कॉर्पियो गाड़ी लाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालीजन ने उसका उत्पीड़न करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


पीड़िता के अनुसार उसका पति पढ़ाई के बहाने अक्सर कहीं बाहर रहता है। उसने अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ अप्राकृतिक कृत्य भी किया। विवाहिता का आरोप है कि उसके जेठ की नीयत उस पर खराब थी। उसने 24 फरवरी को कपड़े बदलने के दौरान उसे दबोच लिया और गलत हरकतें करने लगा। 
विज्ञापन

जब पीड़िता ने इसका विरोध करते हुए पूरी घटना अपने पति को बताई तो उसने उसे दोषी ठहराते हुए तीन तलाक देकर बाहर निकालने की धमकी दी। इसके कुछ दिनों बाद ससुरालियों ने उसे व उसके मासूम बच्चे को मारपीट कर घर से निकाल दिया। विवाहिता ने सास, ससुर, पति, जेठ और देवर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें