फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: दहेज के लिए विवाहिता को घर से निकाला, कराया गर्भपात

Sat, 29 Jul 2023 11:14 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

टूंडला। ससुराल सदस्यों ने अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को घर से निकाल दिया। इतना ही नहीं गर्भवती महिला के पेट में लात मारकर कराया गर्भपात। विवाहिता ने देवर पर बुरी नजर रखने का आरोप लगाते हुए पति सहित चार के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। नगर के मोहल्ला सरस्वती नगर निवासी मनीषा भारद्वाज की शादी 28 अप्रैल 2015 को बेगम बाग अलीगढ़ निवासी गौरव गर्ग के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल सदस्यों ने अतिरिक्त दहेज में पांच लाख रुपये कैश व कार के लिए परेशान करने लगे। इसके साथ ही देवर उस पर बुरी नजर रखने लगा। कुछ दिन बाद वह पति के साथ अलग रहने लगी। इस दौरान वह गर्भवती हो गई। पता चलने पर पति ने पेट में लात मार दी, जिससे बच्चे की पेट में ही मृत्यु हो गई। उसके बाद पति उसे किराए के मकान में छोड़कर अपने परिवार वालों के पास चला गया। पीड़िता का कहना है कि अब वह अपने माता-पिता के घर रह रही है। 18 जुलाई को पति गौरव गर्ग व अन्य ससुरालीजन उसके घर आए और दहेज न देने पर गौरव की दूसरी शादी करने की धमकी देकर चले गए। पीड़िता ने पति गौरव गर्ग, सास सुशीला गर्ग, ससुर विजय गर्ग व देवर मुकुल गर्ग के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें