फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: मायके में रह रही विवाहिता ने पंखे से लटककर दी जान

Thu, 30 Jan 2025 12:12 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। मायके में रह रही विवाहिता ने पंखे से लटककर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

थाना नसीरपुर क्षेत्र के अंतर्गत गांव गुढ़ा निवासी प्रियंका (26) की ससुराल इसी थाना क्षेत्र के गांव छैछापुर में है। वह एक माह से मायके में रह रही थी। उसके माता-पिता महाकुंभ में स्नान के लिए प्रयागराज गए थे। घर की ऊपरी मंजिल पर भाई-भाभी रहते हैं। बुधवार सुबह साढ़े दस बजे करीब जब भाई डयूटी पर जा रहा था। उस दौरान उसने बहन को जगाने का प्रयास किया, लेकिन दरवाजा नहीं खुल सका। अंदर झांककर देखा, तो उसके होश उड़ गए। प्रियंका पंखे पर फंदे से लटकी हुई थी। सूचना पर नसीरपुर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। किसी तरह विवाहिता के शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद भेज दिया गया। थाना प्रभारी नसीरपुर का कहना है कि आत्महत्या के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें