फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: विवाहिता ने विषाक्त पदार्थ का किया सेवन, मौत

Tue, 23 Jul 2024 02:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
खैरगढ़ (फिरोजाबाद)। थाना खैरगढ़ क्षेत्र में एक विवाहिता ने घरेलू कलह के चलते विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। आनन-फानन में उसे सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। विवाहिता की मौत होते ही ससुराली मौके से फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव बरौली निवासी प्रीति (23) ने सोमवार को घरेलू कलह के चलते विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। उसे आनन-फानन में सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। जानकारी पर मायका पक्ष के लोग अस्पताल आ गए और ससुराली मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवा दिया है। थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र सोलंकी ने बताया कि ससुराली मौके से फरार हो गए हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें