फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: दहेज और प्रताड़ना से तंग विवाहिता ने की आत्महत्या

Sat, 10 Jan 2026 12:27 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। थाना क्षेत्र के ओमनगर में दहेज उत्पीड़न और पति के अनैतिक संबंधों से क्षुब्ध होकर आत्मदाह करने वाली विवाहिता सीमा यादव की बृहस्पतिवार को दिल्ली एम्स में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतका की मां श्यामा यादव ने आरोप लगाया कि शादी के 18 साल बाद भी ससुराल पक्ष लगातार दहेज के लिए सीमा को प्रताड़ित कर रहा था। पति के अवैध संबंधों का विरोध करने पर उसे और बच्चों को जान से मारने की धमकी दी जाती थी। इसी प्रताड़ना से तंग आकर सीमा ने 2 जनवरी को खुद को आग लगा ली थी। पुलिस ने मृतका की मां की तहरीर पर पति पुष्पेंद्र कुमार, सास-ससुर, जेठ-जेठानी और देवर-देवरानी समेत सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें