खैरगढ़ (फिरोजाबाद)। थाना खैरगढ़ क्षेत्र में एक महिला ने घरेलू कलह में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जब वह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आई तो परिजन ने अनहोनी की आशंका व्यक्त करते हुए खिड़की से देखा तो विवाहिता फंदे पर झूल रही थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। गांव कुड़ी निवासी शिवानी (25) की वर्ष 2022 में पुष्पेंद्र से शादी हुई थी। उसका मायका मैनपुरी थाना बरनाहल क्षेत्र में है। शनिवार को विवाहिता ने घरेलू कलह के चलते फंदा कसकर जान दे दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि मायके वालों को मामले की जानकारी दे दी है। अभी आरोप लगाने की कोई जानकारी नहीं हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अगर कोई तहरीर आती है तो मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।