नारखी (फिरोजाबाद)। थाना नारखी क्षेत्र में घेरलू कलह में विवाहिता ने फंदा कसकर जान दे दी। काफी देर तक कमरे में कोई हलचल न होने पर परिजन ने खिड़की से देखा तो विवाहिता फंदे पर झूल रही थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले में जांच कर रही है। गांव गढ़ी एवरन निवासी सीमा (23) की शादी कुछ समय पहले ही हुई थी। कुछ समय से घरेलू कलह से परेशान होकर विवाहिता ने फंदा कसकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जब वह कमरे से बाहर नहीं आई तो परिजन ने खिड़की से से देखा कि विवाहिता फंदे पर झूल रही है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। जानकारी पर मायका पक्ष के लोग भी यहां आ गए। जो हंगामा काट रहे थे। मगर गांव के संभ्रांत लोगों की मौजूदगी में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। पुलिस ने बताया कि शव परिजन को सौंप दिया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।