फिरोजाबाद। थाना मटसेना क्षेत्र में एक विवाहिता ने घरेलू कलह में फंदा कसकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। काफी देर तक कमरे में हलचल न होने पर परिजन ने खिड़की से देखा तो विवाहिता फंदे से झूल रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। वहीं मायका पक्ष के लोग हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। गांव किशनदासपुरा में रविवार की देर शाम सरिता (22) घरेलू कलह के चलते में कमरे में बंद होकर फंदा कसकर जान दे दी। काफी देर तक वह कमरे से बाहर नहीं आई तो परिजन ने अनहोनी की आशंका व्यक्त की। खिड़की से देखा तो विवाहिता फंदे पर झूल रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। जानकारी पर आगरा थाना फतेहाबाद क्षेत्र के निवासी उसके मायके वाले भी यहां आ गए। मायके वाले हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। थाना प्रभारी रंजना गुप्ता ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया है। तहरीर प्राप्त हो गई है। मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।