फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: संदिग्ध परिस्थिति में जली विवाहिता...बचाने के चक्कर में सास भी झुलसी, मायके वाले बोले- हत्या कर दी

Fri, 09 Aug 2024 01:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद के टूंडला में संदिग्ध हालत में विवाहिता की जलकर मौत हो गई। बताया गया है कि विवाहिता को बचाने के चक्कर में सास भी बुरी तरह झुलस गई है। 
विज्ञापन
आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के टूंडला में संदिग्ध परिस्थिति में एक विवाहिता की जलकर मौत हो गई। विवाहिता को बचाने के प्रयास में सास भी झुलस गई। मायका पक्ष ने ससुरालियों पर दहेज हत्या आरोप लगाया है। महिला की तीन साल पहले ही शादी हुई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

थाना अरांव नगला चैन थाना अरांव निवासी मुकुट सिंह की पुत्री ज्योति (24) की शादी तीन साल पहले थाना पचोखरा क्षेत्र के गांव गढ़ी निर्भय निवासी आशीष कुमार के साथ हुई थी। ज्योति पर एक डेढ़ वर्ष की बेटी भी है। बृहस्पतिवार दोपहर 10 बजे करीब ज्योति को आग की लपटों से घिरा देख ससुरालियों के होश उड़ गए। बहू को आग की लपटों में घिरा देख सास मीरा देवी ने आग बुझाने का प्रयास किया। इस दौरान वह भी झुलस गईं। परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जा पाते उससे पूर्व ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने ज्योति के शव को पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद भेज दिया।
 
विज्ञापन

वहीं, झुलसी सास मीरादेवी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्रा, सीओ राजेश कुमार सिंह ने पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया है। विवाहिता के पिता मुकुट सिंह ने ससुरालीजन पर बेटी की हत्या कर शव जलाने का आरोप लगाया है। उनका कहना था कि ससुरालीजन उनकी बेटी का उत्पीड़न कर रहे थे। सीओ राजेश कुमार सिंह का कहना है ससुरालियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। जल्द ससुरालियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें