फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: ससुरालियों ने विवाहिता को पीटा

Wed, 24 Jul 2024 11:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ क्षेत्र में ससुरालियों ने मामूली बात पर विवाहिता की बेरहमी से पिटाई कर दी। 60 फुटा रोड निवासी रूकसाद ने बताया कि उसके ससुरालीजन शादी के बाद से ही उसका उत्पीड़न कर रहे हैं। पति भी इस बात का कोई विरोध नहीं करता है। आरोप है कि मंगलवार को ससुरालियों ने रसोई में ताला डाल दिया था। जिस बात पर कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद विवाहिता ने ताले की फोटो खींच लिया। इसी बात पर सास, पति और ननद उस पर टूट पड़े। उन्होंने विवाहिता की बेरहमी से जमीन पर गिराकर पिटाई की। ससुरालियों ने उसे पीटते-पीटते अधमरा कर दिया। विवाहिता को आनन-फानन में सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां उसका उपचार जारी है। थाना प्रभारी उदयवीर मलिक ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें