फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: विवाहिता ने पति व उसके दोस्तों पर लगाया परेशान करने आरोप

Thu, 03 Oct 2024 03:17 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। शादी के सात माह बाद ही विवाहिता ने पति और उसके दोस्तों पर परेशान करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। साथ ही पति के शराब का आदी होने का आरोप लगाकर वह मायके में रह रही है। विवाहिता की तहरीर पर पति सहित 5 के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन



जसराना थाना क्षेत्र के हेबतपुर करखा गांव निवासी बेबी की बेटी सोनम की शादी 14 फरवरी 2024 को गढ़ी जाफर गांव निवासी रिंकू यादव से हुई थी। आरोप है कि पति शराब पीकर उसे परेशान करता था। पति की हरकतों से परेशान सोनम मई माह में मायके आकर रहने लगी।
आरोप है कि बेटी के पति के दोस्त भी फोन कर उसे धमकी दे रहे। साथ ही वो सभी उस पर बुरी नजर रखते हैं। उससे अश्लील इशारे भी करते हैं। पीड़िता की मां ने दामाद रिंकू यादव, उसके दोस्त सत्यदेव, आकाश, शैलेंद्र व सचिन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी अनुज राणा का कहना है कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें