फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: सोशल मीडिया पर प्यार के बाद की शादी, 13 महीने बाद रिश्तों में आई दरार

Wed, 15 Jul 2026 11:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
शिकोहाबाद। सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती के बाद फर्रुखाबाद के कायमगंज की रहने वाली तीन बच्चों की मां ने शिकोहाबाद के एक युवक से मंदिर में शादी कर ली थी। दोनों के पहले जीवनसाथी की मौत हो चुकी थी और फेसबुक पर प्यार होने के बाद वे शिकोहाबाद में साथ रहने लगे थे। हालांकि, 13 महीने बाद पति द्वारा किसी अन्य युवक से संपर्क का शक करने और मारपीट करने के आरोपों के कारण रिश्ते में दरार आ गई। बुधवार को महिला अपने बच्चों के साथ थाने पहुंची, जिसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इंस्पेक्टर अनुज कुमार के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच विवाद था, जिसे आपसी सहमति से समझौते के बाद सुलझा लिया गया और दोनों अब एक-दूसरे से अलग हो गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें