फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: मनीष असीजा बने स्थानीय निकाय समिति के चेयरमैन

Wed, 16 Oct 2024 01:44 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। नगर विधायक मनीष असीजा को प्रदेश सरकार की ओर से नगर निकायों की बनी जांच समिति का चेयरमैन बनाया है। इस दौरान उनका पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। नगर विधायक मनीष असीजा को उत्तर प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने राज्यमंत्री के पद से नवाजा है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के स्थानीय निकाय (नगर पालिका, नगर पंचायत एवं नगर निगम) की जांच समिति का चेयरमैन बनाया है। वह प्रदेश भर की नगर निकायों संबंधी मामलों की जांच कराने के साथ ही समीक्षा कर सकेंगे। मनीष असीजा को यह जिम्मेदारी मिलने पर भाजपा के महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार, श्रीनिवास शर्मा, राजकुमार छिब्बर, केशवदेव शंखवार, केशव फौजी, किशोर अग्रवाल बंटी, योगेश बघेल आदि ने खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें