फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: मंग्लामुखियों ने कराया देवी जागरण, भजनों पर झूमे भक्त

Sun, 26 Oct 2025 09:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
जसराना के कस्बा पाढ़म में ठाकुरदेवालय मंदिर में कराया गया देवी जागरण - फोटो : जसराना के कस्बा पाढ़म में ठाकुरदेवालय मंदिर में कराया गया देवी जागरण
विज्ञापन
जसराना। मंग्लामुखी समाज के लोगों ने कस्बा पाढ़म में रविवार को ठाकुर देवालय मंदिर में घंटा चढ़ाया और देवी जागरण कराया। श्रद्धालुओं ने भजनों पर जमकर नृत्य किया। सरला किन्नर और फौजन किन्नर के नेतृत्व में पाढ़म के ठाकुर देवालय मंदिर पर गाजे-बाजे के साथ 21 किलो वजनी पीतल का घंटा चढ़ाया गया। साथ ही भंडारे का आयोजन किया। रात्रि में बाहर से आई जागरण पार्टी ने देवी की स्तुति और भजन गाए। इस पर भक्त झूम उठे। राधा-कृष्ण, मां काली, मां दुर्गा, भोलेनाथ की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। इस दौरान चांदनी, सरल, करिश्मा, कशिश, सुनैना, इरशादी, बिंदिया, रानी, राम, सिम्मी, सपना आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें