फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरी जगह शिफ्ट होगा मंगल बाजार

सार

लगातार बढ़ रहे विरोध एवं जन समस्याओं के चलते नगर आयुक्त घनश्याम मीणा ने पथ विक्रेताओं को तीन अन्य जगहों पर बाजार शिफ्ट करने का सुझाव दिया है। कुछ दूर दराज से आये कुछ पथ विक्रेताओं ने एक दिन की मोहलत मांगते हुए फड़ लगा भी लिए। पत्र में साप्ताहिक मंगल बाजार को यथावत हाईवे पुल के नीचे ही संचालित कराने की अनुमति देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद। लगभग दस साल से पुराने हाईवे पुल के नीचे मंगलवार को संचालित होने वाला साप्ताहिक बाजार अब दूसरी जगह स्थानांतरित होगा। नगर आयुक्त ने हाईवे पुल के नीचे लगने वाले मंगल बाजार को दूसरी जगह शिफ्ट कराने के लिये पथ विक्रेताओं को तीन जगहों का सुझाव दिया है।
विज्ञापन

घनी आबादी क्षेत्र फिरोजाबाद क्लब से लेकर कोटला चुंगी चौराहा के मध्य तक पुल के नीचे संचालित हो रहे मंगल बाजार में करीब 500 से अधिक पथ विक्रेता तमाम तरह के आइटम का स्टॉल व फड़ लगाते रहे हैं। वर्तमान में मंगल बाजार के कारण लगने वाले जाम व स्कूल-कॉलेज के आसपास भीड़ के कारण छात्र-छात्राओं को भी तमाम तरह की दुश्वारियां झेलनी पड़ती थीं। इस मामले में विहिप और अन्य सामाजिक संगठनों ने मंगल बाजार का विरोध के साथ ही दूसरी जगह शिफ्ट करने की मांग जिला प्रशासन व नगर आयुक्त के समक्ष रखी थी। लगातार बढ़ रहे विरोध एवं जन समस्याओं के चलते नगर आयुक्त घनश्याम मीणा ने पथ विक्रेताओं को तीन अन्य जगहों पर बाजार शिफ्ट करने का सुझाव दिया है। गत दिवस नगर आयुक्त एवं सीओ अभिषेक श्रीवास्तव के साथ वार्ता के बाद निगम प्रशासन ने हाईवे पुल के नीचे से मंगल बाजार हटाने के स्पष्ट आदेश जारी कर दिए।
------
हुआ विरोध, नगर निगम पहुंचे पथ विक्रेता
नगर निगम प्रशासन के आदेश के बाद पुलिस प्रशासन ने हाईवे पुल के नीचे मंगलवार को फड़ लगाने को आए पथ विक्रेताओं को फड़ लगाने से रोक दिया। इस दौरान पुलिस और पथ विक्रेताओं के बीच हल्की बहस भी हुई। कुछ दूर दराज से आये कुछ पथ विक्रेताओं ने एक दिन की मोहलत मांगते हुए फड़ लगा भी लिए। विहिप से जुड़े कुछ लोगों ने नगर निगम के निर्णय का विरोध भी किया। वहीं बाद में नगर आयुक्त से मिलने पहुंचे कुछ पथ विक्रेताओं ने नगर आयुक्त को एक पत्र दिया है। पत्र में साप्ताहिक मंगल बाजार को यथावत हाईवे पुल के नीचे ही संचालित कराने की अनुमति देने की मांग की।
विज्ञापन

जन समस्याओं खास तौर पर जाम की समस्या के कारण मंगल बाजार को दूसरी जगह शिफ्ट करना जरूरी था। सामाजिक संगठनों की ओर से भी इस आशय के पत्र नगर निगम को दिया गया था। हमने हाईवे पुल के नीचे फड़ लगाने वाले पथ विक्रेताओं को भुजरिया मेला स्थल सुहागनगर,थाना रामगढ क्षेत्र के बीपीएल ग्राउंड और मंडी परिसर कोटला रोड के पास खाली भूमि पर फड़ लगाने का सुझाव दिया है।
विज्ञापन

- घनश्याम मीणा, नगर आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें