मंडी शुल्क समाप्ति पर व्यापारियों ने जताया हर्ष फिरोजाबाद। गल्ला तिलहन दाल व्यापार समिति की एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान व्यापारियों ने कहा कि शुल्क की भारी भरकम दर के कारण व्यापार खत्म होता जा रहा है। पड़ोसी राज्यों की मंडियों में शुल्क या तो शून्य है और बहुत ही कम था। राज्य व केंद्र सरकार के मंत्रियों एवं जनप्रतिनिधियों के द्वारा मंडी शुल्क की समाप्ति की मांग कर रहे थे। जिससे व्यापार को हानि से बचाया जा सके। साथ ही किसान को उनकी उपज का भरपूर मूल्य मिल सके। व्यापारियों ने पीएम का आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने व्यापारियों की समस्याओं को समझा और मंडी शुल्क को समाप्त कर दिया। सुनील कुमार पैगोरिया ने कहा कि प्रधानमंत्री व कृषि मंत्री जमीन से जुड़े व्यक्ति है। जिससे यह लोग जनता की पीढा को समझते है। हर्ष व्यक्त करने वालों में जवाहरलाल गुप्ता, अवनीश शर्मा, सतीश चंद्र गुप्ता, उमेश चंद्र गुप्ता आदि शामिल है।