फिरोजाबाद। बृहस्पतिवार देर रात आसफाबाद फाटक के समीप ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई।
मौके पर लोग एकत्रित हो गए। पुलिस भी पहुंच गई। मौके पर पहुंचे परिजन ने युवक की पहचान रसूलपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला शांतिनगर निवासी धर्मवीर (22) के रुप में कर ली। थानाध्यक्ष रसूलपुर कमलेश कुमार सिंह का कहना है कि युवक की मौत रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है।