फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को प्रेम जाल में फंसाकर बनाए शारीरिक संबंध

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। किशोरी को बहला फुसलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने वाले युवक के खिलाफ उत्तर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कह रही है।
विज्ञापन

उत्तर थाना पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़िता की मां का कहना है कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री को घर के पास रहने वाले युवक अरुण कुमार ने प्यार का झांसा देकर गैर मर्जी से शारीरिक संबंध बना लिए। आरोपी युवक 21 अगस्त को उसकी पुत्री को साथ लेकर टूंडला स्थित एक होटल में पहुंचा। पुत्री को ब्लैक मेल करने के लिए उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। इसके साथ ही आरोपी पुत्री को धमकी देने लगा कि इस बारे में किसी को बताया तो वह वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने के साथ ही बदनाम कर देगा। तुम कहीं की नहीं रहोगी, मैं सरकारी मास्टर हूं। कहीं पर भी अपनी तैनाती दिखाकर बच जाऊंगा। जब उससे पूछताछ की गई तो उसने पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। मामले की जानकारी होने पर पीड़िता पुत्री को लेकर थाने पहुंची और पुलिस को घटना से अवगत कराया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष उत्तर नरेंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें