टूंडला। असन चौराहा स्थित क्रिकेट खेल मैदान में सोमवार को स्व. अरविंद मिश्रा व डाॅ. प्रदीप मिश्रा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट ग्रुप-सी का अंतिम मैच खेला गया। मैनपुरी के रॉयल क्लब ने टूंडला इलेविन को 4 विकेट से हराते हुए मैच जीत लिया।
मैनपुरी के रॉयल क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। 40 ओवर के मैच में टूंडला इलेविन ने 30 ओवरों में 183 रन का स्कोर खड़ा किया। बल्लेबाज तुषार ने 65 रन, सूरज कुमार गौर ने 27 रन और दुष्यंत शर्मा ने 27 रनाें का सहयोग दिया। गेंदबाजी में हैप्पी यादव ने व चिराग राठौर ने तीन-तीन विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी मैनपुरी के रॉयल क्रिकेट क्लब ने सधी हुई बल्लेबाजी की।
मैनपुरी ने 33.3 ओवर में छह विकेट खोकर टूंडला इलेविन के लक्ष्य को भेदते हुए चार विकेट से जीत हासिल की। बल्लेबाज हैप्पी यादव ने 35 रन, जय कुमार ने 39 रन और चिराग राठौर ने 25 रन बनाए। टूंडला इलेविन के गेंदबाज अमन ने तीन विकेट झटके। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार हैप्पी यादव को दिया गया। इस मौके पर कुलदीप मिश्रा, समर्थ मिश्रा, सार्थक मिश्रा, रोहित शर्मा, शैलेश सिंह मौजूद रहे।
उन्नाव व फिरोजाबाद के बीच मुकाबला आज
मंगलवार को ग्रुप ए का दूसरा मैच ओपीजेडी उन्नाव क्रिकेट अकादमी व आरआर क्रिकेट अकादमी फिरोजाबाद के मध्य खेला जाएगा। यह जानकारी टूर्नामेंट संयोजक रोहित शर्मा गौनी ने दी है।