फोटो 30 गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के दौरान चलाए गए अभियान में मौजूद कर्मचारी। स्रोत विभाग
मैनपुरी। जिले में नदी किनारे ग्रामों में आज गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के तहत स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सिंगल यूज प्लास्टिक का एकत्रीकरण किया गया। लोगों ने इस दौरान गंगा स्वच्छता शपथ भी ली।जिला पंचायत राज अधिकारी डॉ़ अवधेश सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर मैनपुरी, किशनी, बेबर, सुल्तानगंज व घिरोर विकास खंडों मेंं नदी किनारे गांवों में गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत स्वच्छता अभियान,घाट की सफाई,प्लास्टिक मुक्त ग्राम और गंगा शपथ के कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के जिला परियोजना समन्वयक नीरज कुमार शर्मा के नेतृत्व में ग्राम पंचायत पुसैना, इटौरा,शिवसिंहपुर नवादा,जखा,बरिहा आदि ग्रामों में स्वच्छता अभियान चलाया गया।जिला परियोजना समन्वयक नीरज कुमार शर्मा ने बताया कि स्वच्छता अभियान 26 मार्च तक चलेगा। जो ग्राम किसी भी नदी के किनारे स्थित हैं उनके प्रधानों और पंचायत सचिवों को अभियान चलाकर ग्रामों को स्वच्छ बनाने के निर्देश दिए गए हैं।